सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मे एक दुल्हन को उसके भाइयों ने प्यारे तरीके से प्यार करते दिखाया गया। हम आमतौर पर भारतीय दुल्हनों को उनके भाइयों के साथ सिर पर फूलों की चादर लिए प्रवेश करते देखते है। पर हाल ही में एक शादी मे एक अलग ही परंपरा देखने को मिली है। यहा पर दुल्हन के भाइयों ने अपनी छोटी बहन की एंट्री को खास बना दिया है। दुल्हन की एंट्री देखने के बाद हर कोई देखता ही रह गया है।
वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इसमे दुल्हन को एक खूबसूरत लाल लहंगे में एंट्री करने के लिए तैयार दिखाया गया है। दुल्हन के सामने उस स्टेज तक चलने के लिए फूलों की पंखुड़ियों का एक रास्ता बिछाया गया। जहां उसका दूल्हा उसका इंतजार कर रहा है। उसके भाइयों को रास्ते में घुटनों के बल बैठे देखा जा सकता है। जैसे ही लोगों ने दुल्हन पर फूलों की पंखुड़ियां और नोटों की बौछार की उसके भाइयों ने अपनी छोटी बहन को चलने के लिए रास्ते पर अपनी हथेलियां बिछा दी।
ऐसी एंट्री बेहद कम देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने भाई-बहन के प्यारे वीडियो को देखा तो हैरान रह गए। दुल्हन के भाइयों द्वारा ऐसा व्यवहार और प्यार सभी को बेहद पसंद आया है। कहा कि यह लड़की बेहद भाग्यशाली है उसे ऐसे भाई-बहन मिले है। कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कहा कि वीडियो ने उन्हें भावुक कर दिया है।