ब्याज न चुकाने पर शख्स को बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की गई। झारखंड के गिरिडीह जिले में राजधनवार प्रखंड के चट्टी गांव में साहूकार से कर्ज लेने के बाद ब्याज चुकता नहीं करने पर साहूकार ने शख्स को अपने घर के सामने बिजली पोल में बांध उसकी जमकर पिटाई की है। मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की।धनवार प्रखंड के चट्टी निवासी विनोद नायक ने शहर के साहूकार उमेश नायक से ब्याज पर 50 हजार रूपये लिये था।
कर्ज लेने के 2 साल बीत जाने से आरोपी साहूकार उमेश ने विनोद से 30 हजार अलग से मांगे। विनोद नायक ने साहूकार से कहा कि सिर्फ 50 हजार ही देने में समर्थ है। बाकी ब्याज 30 हजार नहीं दे पाएंगे। इसके बाद साहूकार उमेश ने अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर विनोद नायक को घर के बाहर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर डाली है। आरोपी उमेश विनोद को आधे घंटे तक पीटता रहा े बाद मे ग्रामीणों की मदद से पीड़ित विनोद को बचाया गया है।
साहूकार की पिटाई से विनोद बुरी तरह घायल हो गए थे। पीड़ित विनोद की पत्नी इंदिरा देवी ने धनवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इंदिरा ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की। उनका ब्लाउज फाड़ डाला है। साथ ही गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली है। उनके साथ भी मारपीट की गई है। साथ ही गाली-गलौज भी किया। अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।