बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आए है। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में पानी भरा है। भागलपुर ऐसा ही इलाका है। जहा पानी भरने के बावजुद इसके यहां लोगों में स्वतंत्रता दिवस मनाने के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी है। रसीदपुर दियारा के एक विद्यालय में बाढ़ का पानी कंधे तक भरा हुआ है। गांव के युवा और बुजुर्गों ने तय किया कि 15 अगस्त को झंडारोहण किया जाए। विद्यालय में शिक्षक बाढ़ की वजह से नहीं पहुंचे थे।
कुछ युवक कंधे तक भरे पानी में उतरे फिर झंडा फहराया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। भागलपुर के रसीदपुर दियारा मध्य विद्यालय में कंधे भरा पानी में उतर कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पानी में खड़े होकर उसे सलामी दी। भारत माता की जय के नारे भी लगाए। ऐसी ही तस्वीर खगड़िया जिले से आई है। गोगरी अनुमंडल स्थित रामपुर मध्य विद्यालय में बाढ़ के पानी में स्कूल के प्रिंसिपल परमानंद प्रसाद ने स्कूल के शिक्षकों के साथ कंधे तक पानी में खड़े होकर झंडारोहण किया है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां के लोगों में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह कम नहीं आई है।
बाढ़ से घिरे रहने के बावजूद लोगों में उत्साह नहीं थमा है। जान जोखिम में डालकर स्वतंत्रता दिवस पर सुंदरपुर के नवयुवकों ने बाढ़ के पानी मे झंडाहोरण किया है। बाढ़ के कारण बिहार के कई राज्यों मे स्थिति बेहद खराब हो है। लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोजपुर में गंगा विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने आरा शहर के रिहायशी इलाकों के अलावा कई प्रखंड अपने आगोश में लिया है.